उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव के रूप में आनंद वर्धन ने संभाला पदभार

उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव के रूप में आनंद वर्धन ने चार्ज ले लिया. सोमवार को मुख्य सचिव कार्यालय में राधा रतूड़ी की मौजूदगी में 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन ने मुख्य सचिव का चार्ज लिया. 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन ने जिम्मेदारी मिलते ही अपनी प्राथमिकताओं को सार्वजनिक किया. अपनी प्राथमिकताओं में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और लाइवलीहुड को बताया. उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने चार्ज लेने के बाद क्या कुछ कहा आइये आपको बताते हैं.

सबसे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास बताया है उसके लिए वह आभारी हैं. राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और सरकार की नीतियों को वह गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा प्राथमिकता के तौर पर वह लाइवलीहुड और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को चुनेंगे. लाइवलीहुड में युवाओं को रोजगार से जोड़ना, युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ना, reverse migration समेत लोगों की आजीविका से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे.