Jan Jagran Abhiyan : पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर देश के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 29 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस गांधी टोपी लगाते हुए भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे।

Jan Jagran Abhiyan : 29 नवंबर तक चलेगी यात्रा
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई जो 29 नवंबर तक चलेगा। ज्यादा जानकारी देते हुए प्रेसवार्ता के माध्यम से पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत देश के प्रमुख कांग्रेस नेता अलग-अलग जिलों में जाकर पद यात्राएं करेंगे जिसमें गांधी टोपी लगाकर कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता को केन्द्र सरकार के द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के बारे में जनता को बताया है।
ये भी पढ़ें : पारंपरिक झोड़ा गीत समारोह में पत्नी संग थिरके सीएम पुष्कर, देखें तस्वीरें
Jan Jagran Abhiyan : राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने साधा सरकार पर निशाना
केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा की आज जनता महंगाई से परेशान है और परेशान होकर त्राहिमाम कर रही है। पहले बटुए में पैसे रखकर थैला भरकर बाजार से सामान लेकर आते थे लेकिन मोदी राज में आने वाले समय में ये नौबत आने वाली है कि थैला भरकर पैसा ले जाना होगा और सामान बटुवे में भरकर लाएंगे।