CM Pushkar tribute to Gandhiji : राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने कहा कि गांधी जी ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की हमें अपने आचरण में मानवता के प्रति दया भाव लाने की जरूरत है और महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है वहीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आजादी दिलाने में गांधी जी ने दिलाई महत्वपूर्ण भूमिका
उत्तराखंड में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के साथ ही मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए गांधी ने महत्वपूर्ण भमिका निभाई है। उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर उन्हें देश की सीमा से बाहर खदेड़ा।
ये भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को दी ‘धाकड़ बल्लेबाज़’ की उपाधी, पढ़ें और क्या कुछ कहा
CM Pushkar tribute to Gandhiji : मानवता के प्रति करूणा का भाव है जरूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। सीएम ने ये भी कहा कि मानवता के प्रति करूणा का भाव अपने जीवन में लाकर ही हम गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। बता दें गांधी जयंती के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ कई और भाजपाई भी मौजूद रहे।