Yuvraj Shared Baby Pic : दुनियाभर में फादर्स डे को धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपने न्यू बॉर्न बेटे की तस्वीर शेयर की है साथ ही बेटे का नाम भी बताया है। बता दें कि इसी साल जनवरी में युवराज पिता बने थे और सोशल मीडिया के द्वारा ही फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी।

हेजल संग 2016 में युवराज ने की थी शादी
युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच से शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में की थी। युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हेजल को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद हेजल शादी के लिए तैयार हुई थीं और अब दोनों एक प्यारे से बेटे के माता पिता हैं जिसका नाम और फोटो अब युवराज ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा को अपने “पुत्तर” से प्यार है। हर मुस्कान के साथ आपकी आंखें टिमटिमाती हैं, जैसे सितारों के बीच आपका नाम लिखा हो। हैप्पी फादर्स डे।
Yuvraj Shared Baby Pic : फैंस फोटो को जमकर कर रहे लाइक
युवराज के खुलासे के बाद फैंस गदगद हैं और वे उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, बधाई हो, भविष्य का युवराज। वहीं एक अन्य फैंस ने कहा कि बधाई हो, मेरे ऑलटाइम फेवरेट।