Voting Date In Uttarakhand : उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Voting Date In Uttarakhand :

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दी गई है। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होंगे जबकि 10 मार्च को मतों की गणना होगी और इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी होगा।

Voting Date In Uttarakhand :

21 जनवरी को होगी अधिसूचना जारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तिथि का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होंगे और ये मतदान केवल एक ही चरण में होगा। इसके बाद 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के सीईसी सुशील चंद्रा ने बताया कि 21 जनवरी को अधिसूचना जारी करने की तिथि निर्धारित की गई है इसके अलावा नामां​कन की अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी जबकि 31 जनवरी तक ही प्रत्याशी नामांकन वापस ले पाएंगे।