Champion Audio Went Viral : एक बार फिर सुर्खियों में छाए खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, इस बार वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो हुआ वायरल, सुनें ऑडियो

Champion Audio Went Viral : खानपुर से भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं । आपको बता दें सोशल मीडिया पर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक ऑडियो लगातार वायरल हो रहा है । इस ऑडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह अपने पूर्व कर्मचारी के साथ फोन पर बात कर रहे हैं ।

Champion Audio Went Viral : बातचीत के दौरान गालियों का इस्तेमाल

बातचीत में भाजपा विधायक प्रणव सिंह परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी जिक्र कर रहे हैं । ध्यान देने वाली बात यह है कि नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए चैंपियन गाली गालियों का प्रयोग कर रहे हैं । जी हां प्रणव सिंह चैंपियन अपनी ही पार्टी के नेता नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए गाली देते हैं । हालांकि ऑडियो कितनी सच्ची है इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है । लेकिन ऑडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चैंपियन के ऑडियो ने एक बार फिर से सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है ।

Champion Audio Went Viral : इससे पहले भी कई विवादों में फस चुकें है चैंपियन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार नहीं है कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हो । कुछ समय पहले ही चैंपियन का उत्तराखंड राज्य को गाली देने का एक मामला सुर्खियों में छाया था । इस मामले ने पूरी भाजपा सरकार को हिला कर रख दिया था ।

ये भी पढ़े : पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, निकाले जा रहे सियासी मायने