Vijay Sankalp Yatra : उत्तराखंड भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत आज से होने जा रही है। यात्रा का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जिसके जरिए भाजपा जन—जन तक पहुंचेगी और जनता को सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देगी।
Vijay Sankalp Yatra : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी अहम जानकारी
उत्तराखंड भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज से शुरू होने जा रही है जिसकी शुरूआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। ज्यादा जानकारी देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा गंगा की पावन धरती से शुरू होने जा रही है जिसमें निश्चित तौर पर मॉं गंगा का आर्शीवाद भी भाजपा को मिलेगा। सीएम पुष्कर ने कहा कि यात्रा के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा साथ ही इस यात्रा के जरिए भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब भी जनता को दिया जाएगा और विपक्ष नीतियों को भी जनता के समक्ष रखा जाएगा।
ये भी पढ़े : धनोल्टी विधानसभा को सीएम पुष्कर की बड़ी सौगात, 21 योजनाओं का किया शिलान्यास, इतनी है कीमत