Vidhansabha Adhyaksh In Pauri : पैतृक गांव राधावल्लभ पुरम पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, श्विलिंग स्थापित कर प्रदेश की खुशहाली की कि कामना

Vidhansabha Adhyaksh In Pauri : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी एक दिवसीय पौड़ी भ्रमण पर रहीं। जहां वो अपने पैतृक गांव राधावल्लभ पुरम में पहुंची और इष्टदेवी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास को अग्रणी रखने के लिए मनोकामना की|

मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिवलिंग स्थापित

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी का अपने पैतृक गांव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया| विधानसभा अध्यक्ष ने गांव वासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के निवारण का आश्वासन भी दिया| यही नहीं इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इष्टदेवी के मंदिर के परिसर में शिवलिंग की स्थापना की, जिस मंदिर का नाम राधेश्वर महादेव रखा गया| इस बीच मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया|

Vidhansabha Adhyaksh In Pauri : पहाड़ों में स्वरोजगार एवं आत्म निर्भरता के अवसर हो रहे उपलब्ध

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अपने पैतृक गांव में आना हमेशा से ही अच्छा लगता है बचपन से ही वह अपने गांव आती रही हैं एवं मंदिर में पूजा अर्चना करती रही है| उन्होंने कहा कि मनोकामना के अनुरूप उन्होंने मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की है एवं उन्हें गांव के लोगों से मिलने का भी मौका प्राप्त हुआ| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रिवर्स माइग्रेशन के सवाल पर कहा कि कृषि, कौशल विकास, महिलाओं के समूह, स्टार्टअप एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव में रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है, उन्होंने कहा कि गांवों में पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिससे स्वरोजगार एवं आत्म निर्भरता के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं|