Cm Pushkar On Amarnath Aapda : अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए हादसे में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी भगवान से प्रार्थना की।
Cm Pushkar On Amarnath Aapda : प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया। बता दें कि शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बादल फटने से तबाही मच गई थी जिसमें कई लोग मारे गए जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।