Vastu Shastra : रसोई घर की शोभा बढ़ाने वाले तवे का महत्व केवल खाना बनाने तक ही नहीं बल्कि अन्य चीजों के लिए भी होता है । बता दें वास्तु नियमों के अनुसार रसोई घर का तवा धन कारक भी होता है । जी हां यदि तवे को घर में सही विधि और नियमों के अनुसार रखा जाए तो वह घर के लिए बेहद शुभ फल देता है लेकिन इससे उलट यदि तवे को रखने में वास्तु नियमों की अवहेलना की जाए तो यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है ।
Vastu Shastra : वास्तु के अनुसार रसोई घर में सही तरीके से तवा रखने के बहुत महत्व है लेकिन अक्सर लोग इनके बारे में नहीं जानते हैं वही आज हम अपने इस लेख में आपको वास्तु के अनुसार रसोई घर में तवा रखने का नियम बताने जा रहे हैं। तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसके लिए आपको इन दोनों ही चीजों की साफ-सफाई और रखरखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
Vastu Shastra : रसोई घर में तवा रखने के सही तरीके
Vastu Shastra : कहते हैं रसोई में यदि तवा रोटी बनाने के बाद ऐसा ही छोड़ दिया जाए तो इससे घर के मुखिया या पति की सेहत खराब होती है । इसलिए याद रखे जब भी तवा या कढ़ाई का प्रयोग करें तो उससे अच्छे से धोकर और सुखा कर ही रखें ।
Vastu Shastra : यदि आपके घर में बच्चे या पति नशे की लत के शिकार है तो इसका मतलब यह है कि घर के बर्तनों को रखने का तरीका सही नहीं है । जी हां राहु के बुरे प्रकोप के कारण ऐसा होता है रात में कभी भी दवा बिना धुले ना छोड़े ।
सुबह जब भी पहली बार तवा गैस पर रखे तो उस पर नमक अवश्य डालले बता दें गर्म तवे पर नमक डालने से वास्तु दोष दूर होता है लेकिन ध्यान रखें कि नमक सादा होना चाहिए उसमें मिर्चि या हल्दी ना हो ।
कहा यह भी जाता है कि तवे पर बनने वाली सबसे पहली रोटी गाय या कुत्ते को देनी चाहिए इससे घर में विपदा नहीं आती साथ ही घर से नकारात्मक उर्जा भी खत्म हो जाती है और आपके घर में सुख – समृद्धि का वास होता है ।
ध्यान देने वाली बात यह है कि घर में जब तवे का उपयोग ना हो तो उसे सब की नजर से बचा कर रखना चाहिए जी हां तवे पर बाहरी की नजर बिल्कुल भी नहीं पढ़नी चाहिए ।
अक्सर लोग तवे या कढ़ाई को उल्टा कर कर रख देते हैं बता दें कि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए । तवा या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए उल्टा तवा रखने से घर में घोर संकट और आर्थिक दिक्कत आती है ।
गरम तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन में मुश्किलों की बाढ़ आ सकती है ।
ये भी पढ़े : बांस की लकड़ी को जलाने से होता है वंश का नाश, पढ़ें आखिर क्यों नहीं जलाई जाती बांस की लकड़ी