Uttrakhand Mausam Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

Uttrakhand Mausam Update : उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। बता दें मौसम विभाग द्वारा अंदेशा जताया गया था की आज प्रदेश के कई जिलों में बादल देखने को मिलेगे इसके साथ ही कई जिलों में विभाग द्वारा बारिश की संभावनाएं भी जताई गई थी जो सटीक साबित होती दिखाई दे रही है।

Uttrakhand Mausam Update : 22 अप्रैल को भी होगा मौसम में बदलाव

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा पहले से ही भविष्यवााणी कर दी गई थी। राजधानी देहरादून में भी आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो प्रदेश में 22 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हल्की बारिश की संभावनाएं भी बन सकती है।