Uttrakhand Crime Breaking : अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप , मामले की जांच में जुटी पुलिस

Uttrakhand Crime Breaking : खबर हल्द्वानी से है जहां कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आर्य स्टेशन बायपास रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. इस कारण बॉडी फूल गयी है. पहचान करने में दिक्कत हो रही है. शव का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई.शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया गया है. एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.