Uttrakhand Breaking : स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर बीजेपी विधायक खजानदास की अधिकारियों को चेतावनी, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Uttrakhand Breaking : देहरादून मे बीजेपी विधायक खजानदास ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को खोदी गई सड़कों, नालियों, विद्युत लाइनों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक मे स्मार्ट सिटी सहित लोनिवि, यूपीसीएल, जल संस्थान, पीआईयू से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.. इस दौरान विधायक ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। विधायक खजान दास ने कहा कि अधिकारी आपस में ब्लेमगेम न खेलकर समर्पित भाव से समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व शहर की हर एक चमचाती हुई नजर आनी चाहिए।