Uttrakhand Breaking : हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र के बोंगला निवासी हुकुम सिंह चौहान से 15 अक्टूबर को नहर पटरी पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था इस मामले में बहादराबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई रकम दो तमंचे चार जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की है पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं और इनका अपराधिक इतिहास है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि 15 अक्टूबर को बोंगला निवासी हुकुम सिंह चौहान द्वारा सूचना दी गई थी इनसे नहर पटरी पर एक लाख 22 हजार के करीब बाइक सवार युवकों द्वारा लूटे गए हैं सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई गई कल शाम पुलिस को सूचना मिली लूट की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध लोग कलियर से बहादराबाद की तरफ आ रहे हैं जब इन्हें रोक कर पूछताछ की गई तो इनके पास से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने अपना जुर्म कबूल किया इनके पास से लूटे गए 44 हजार दो सौ रुपए भी बरामद किए गए वादी से इनकी पहचान कराई गई वादी ने बताया इनके द्वारा 55 हजार रूपए लूटे गए थे आरोपियों के पास से दो बाइक क बरामद की गई है एसपी सिटी का कहना है कि इनका अपराधिक इतिहास है आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं और वहां पर भी इनके द्वारा कई घटनाओ को अंजाम दिया गया है।