Uttrakhand Breaking : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा आज सभी अनुभागों, कार्यालयों और सभागार कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम गैलरी में सफाई का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच स्वच्छता पर अपनी बात रखी उसके बाद पुस्तकालय का निरीक्षण किया, अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था देखी, सभी अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में पूछा तथा सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।