Lalitpur district of Uttar Pradesh : महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शरीर से बाहर धड़क रहा है बच्चे का दिल

Lalitpur district of Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है । आपको बता दें ललितपुर जिले में एक महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया । हैरान करने वाली बात यह है कि उस बच्चे का दिल शरीर के बाहर धड़क रहा है । बच्चे की ऐसी स्थिति में उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है । वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सर्जरी के लिए झांसी मेडिकल रेफर कर दिया है लेकिन झांसी मेडिकल ने भी बच्चे को दिल्ली के एम्स ले जाने की सलाह दी है। बच्चे के परिवार वालों व अन्य सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बच्चों के इलाज में 7 से ₹8 लाख तक का खर्च आएगा लेकिन बच्चे का परिवार बेहद गरीब है इसलिए उनके लिए खर्चा उठाना काफी चुनौती भरा है ।

Lalitpur district of Uttar Pradesh : नवजात के पिता करते है मजदूरी

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता मजदूरी करते है । मजदूर पिता का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और अपना घर चलाते हैं । अपने बच्चे के इलाज के खर्च की बात सुनकर वह बेहद चिंतित हो गए हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि मजदूरी करके वह कैसे इतनी रकम का इंतजाम कर पाएंगे  । बच्चे के पिता ने यह भी बताया है कि उनके पास इतना इकट्ठा धन नहीं है कि वह अपने बच्चे का इलाज सही ढंग से करा सकें।

जरुर पढ़े : chappal girl of Lucknow : थप्पड़ गर्ल के बाद अब लखनऊ की चप्पल गर्ल हुई फेमस, जानें कैसे

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

अपनी स्थिति को देखते हुए बच्चे के पिता ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्य योगी नाथ से मदद की गुहार लगाई है । वहीं सीएम कार्यालय इस मामले का संज्ञान लिया है । बताया जा रहा है कि नवजात के इलाज के लिए यूपी सरकार इस विषय में बात कर रही है। आपको बता दें बच्चे की स्थिति को देखते हुए ललितपुर जिले के आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बच्चे के इलाज के लिए लोगों से मदद की अपील की है।

 

मेडिकल भाषा में इस अनोखे केस को ये नाम दिया गया है

बच्चे का दिल शरीर से बाहर धड़कने पर काफी लोग हैरान हो रहे हैं लेकिन ललितपुर जिला महिला अस्पताल के नियुक्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील बरया द्वारा बताया गया है कि इस केस को मेडिकल भाषा में एक्टोपिया कोर्डिस कहते हैं । डॉक्टर का कहना है कि इसका इलाज हो सकता है लेकिन इसका इलाज सिर्फ और सिर्फ सर्जरी से ही मुमकिन है।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश