Amit Shah In Uttarakhand : केन्द्र गृह मंत्री अमित शाह देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प गुच्छ के साथ उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया साथ ही मुख्यमंत्री से प्रभावितों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
सीएम पुष्कर से प्रभावितों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी
उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश से मची तबाई को लेकर केन्द्र सरकार भी पूरी तरीके से राज्य सरकार का साथ देती दिखाई दे रही है इसी क्रम में आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात उत्तराखंड पहुंचे जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री ने पुष्प गुच्छ के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सुबह करीब सढ़े 11 बजे के आसपास केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया साथ ही सीएम पुष्कर से प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
ये भी पढ़ें : लगातार बारिश के कारण बढ़ा हरिद्वार में गंगा का जलस्तर, अलर्ट मोड़ पर जिला प्रशासन
Amit Shah In Uttarakhand : अधिकारियों की भी अमित शाह ने ली बैठक

प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का काफिला वापस जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में पहुंचा जहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और प्रभावितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। जिसके बादकेन्द्रीय गृह मंत्री करीब 1 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट से आईएएफ एयरक्राफ्ट से नई दिल्ली रवाना हो गए।