Uttarkhand Breaking : उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात, मिलेगी 50 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा

Uttarkhand Breaking : उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों को 50 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में उपनल और पीएनबी के बीच इस संदर्भ में करार किया गया।

जिसके बाद अब उपनल कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर उनके आश्रित को 50 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सरकार ने यह फैसला उपनल कर्मियों के परिवारों के हितों को देखते हुए लिया है। इसमें 23 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी कवर होंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।