Uttarakhand as economic cultural capital : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां सीएम ने उत्तराखंड को विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने की बात कही और इसी को लेकर योगगुरू बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने योगगुरू बाबा राम देव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने को लेकर कार्य किया जाएगा जिससे उत्तराखंड को देश ही नहीं विश्व पटल पर भी पहचान मिल सके। इस दौरान सीएम ने इसको लेकर बाबा रामदेव से चर्चा भी की।
इस दिशा में सरकार करेगी लगातार कार्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड को जल्द ही विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार इस दिशा में कार्य करेगी जिसको लेकर सीएम पुष्कर ने बाबा रामदेव से भी इस विषय को लेकर चर्चा की।
ये भी पढ़े : MLA Harbans Kapoor Argument : आप नेता और विधायक हरबंस कपूर के बीच हुई तीखी नोकझोक, एक दूसरे को कह डाला ये सब
Uttarakhand as economic cultural capital : सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि रिसर्च सेंटर में इस दौरान पौधारोपण भी किया उनके साथ बाबा रामदेव ने भी सीएम पुष्कर के साथ पौधारोपण किया। मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने सीएम पुष्कर को राज्य निर्माण के बाद अब तक का सबसे बेहतर सीएम बताते हुए कहा कि सीएम धामी उत्तराखंड के सबसे बड़े योद्धा, पराक्रमी और तेजस्वी सीएम है जो अंतिम छोर के व्यक्ति की पीड़ा को भी समझते है।