Subodh Uniyal Byan : पूर्व सीएम हरीश रावत के कई भाजपाईयों के कांग्रेस के संपर्क में होने के बयान पर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलटवार किया है। मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि हरीश रावत उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां बुजुर्ग बड़बड़ाना शुरू कर देते हैं और परिवार वालों को उनकी बात सुननी पड़ती है।
Subodh Uniyal Byan : सुबोध उनियाल का हरीश रावत पर वार
उत्तराखंड विधानसभा नजदीक आने के साथ ही दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कुछ दिनों पूर्व एक बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति को पूरी तरीके से गरमा दिया था। हरीश रावत ने कहा था कि कांग्रेस के संपर्क में भाजपा के कई नेता हैं जो जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे जिसपर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां बुजुर्ग बड़बड़ाना शुरू कर देते हैं और परिवार वालों को उनकी बात सुननी पड़ती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सभी बातों पर रिएक्शन देना सही नहीं है।
Subodh Uniyal Byan :

ये भी पढ़े : किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा देश में किम जॉन की सरकार
Subodh Uniyal Byan : सांप नेवला वाले बयान पर उनियाल ने दिया हरदा को जवाब
वहीं हरीश रावत के हरक और खुद को सांप नेवला वाले बयान को लेकर भी सुबोध उनियाल ने हरदा को जवाब दिया। सुबोध ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरीश रावत लगता है खुद को सांप शब्द से संबोधित किया है। राजनीति में वह किस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं इसका जनता जवाब देगी। सुबोध उनियाल ने कहा कि हरक सिंह रावत सहित पार्टी के का कोई भी नेता कांग्रेस में नहीं जा रहा है। कांग्रेस केवल भ्रम का माहौल पैदा कर रही है।