Sisodia on Kumaon Tour : पांचवीं बार कुमांऊ के दौरे पर रहेंगे सिसोदिया, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

Sisodia on Kumaon Tour : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी भी पूरी तरीके से स​क्रिय नज़र आ रही है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद एक बार फिर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कुमांऊ के दौरे पर रहेंगे।

Sisodia on Kumaon Tour : गुरूवार को कुमांऊ दौरे पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुरूवार को कुमांऊ के दौरे पर रहेंगे। कुमांऊ में ये उनका लगातार पांचवा दौरा रहेगा। कुमांऊ दौरे के दौरान सिसोदिया रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और संभावानएं ये भी जताई जा रही है कि सिसोदिया उत्तराखंड के अंदर कोई नई घोषणा भी कर सकते हैं।

Sisodia on Kumaon Tour : प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने दी ये जानकारी

ज्यादा जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने बताया कि गुरूवार को सिसोदिया की रैली में काफी लोग एकत्रित होने की उम्मीद है और इस बार 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है और इसी क्रम में सिसोदिया कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्यधाम की रखी गई नीव, केन्द्रीय रक्षामंत्री ने किया शिलान्यास

/