SDRF Personnel Rescued Women : घायल महिला के लिए देवदूत बने SDRF के जवान, तीन किमी तक स्ट्रेचर पर लाकर महिला को पहुंचाया अस्पताल

SDRF Personnel Rescued Women : आपदा नियंत्रण कक्ष अलमोड़ा से SDRF टीम को अवगत कराया कि ओल्या गांव शीतला खेत में एक महिला छत से आज यानी गुरुवार को आपदा नियंत्रण कक्ष अलमोड़ा से एसडीआरएफ की टीम को ये सूचना मिली थी कि ओल्या गांव शीतला खेत में एक महिला छत से गिर गई है । बताया गया था कि महिला को गंभीर चोटे आई है और उसे अस्पताल ले जाने के लिए एसडीआरएफ की टीम की आवश्यकता है । आपको बता दें सूचना के आधार पर पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा की हमराह तत्काल प्रभाव से घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़े : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

 SDRF Personnel Rescued Women

SDRF Personnel Rescued Women : घायल महिला को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक पैदल लाई SDRF की टीम

ध्यान देने वाली बात यह है कि रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने से पहले इस बात की सूचना मिली कि घटनास्थल मुख्य मार्ग से लगभग 3 किलोमीटर अंदर है । ज्ञात होने के फौरन बाद एसडीआरएफ की टीम मुख्य मार्ग से पैदल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । वहीं घटना स्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने घायल महिला को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक पैदल लाया गया ।एसडीआरएफ की टीम ने अपने वाहन की मदद से महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसे एसडीआरएफ की टीम ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए महिला की जान बचाई ।