Rajnath Singh In Uttrakhand : उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्यधाम की रखी गई नीव, केन्द्रीय रक्षामंत्री ने किया शिलान्यास

Rajnath Singh In Uttrakhand : केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने पांचवे धाम के रूप में बनाए जा रहे सैन्य धाम का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम और उत्तराखंड सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Rajnath Singh In Uttrakhand : राजनाथ सिंह ने शहीदों की मिट्टी पर की पुष्पांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए आज उत्तराखंड के पांचवे धाम सैन्य धाम का शिलान्यास करने के लिए केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिं​ह देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों की मिट्टी पर पुष्पांजलि अर्पित कर सैन्य धाम का शिलान्यास किया।

Rajnath Singh In Uttrakhand : प्रधानमंत्री के सपने को राज्य सरकार ने किया साकार

जनता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार साल पहले पांचवे धाम की बात उत्तराखंड पहुंकर की थी जिसको राज्य सरकार ने साकार कर दिखाया है जिसके लिए मैं राज्य सरकार का धन्यवाद अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं की सैन्य धाम का निर्माण जल्द होगा और इस धाम के दर्शन करने के लिए जो भी आएगा वो प्रेरणा लेकर जाएगा।

ये भी पढ़े : नहीं रहे ग्रुप कैप्टन ‘वरुण सिंह’, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए थे घायल