MLA Sanjay Gupta Statement : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब चुनावी जनसभाएं भी तेज़ हो चली है इसी क्रम में आज हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा में भी चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही लक्सर से विधायक प्रतयाशी भी मौजूद रहे। लेकिन इस जनसभा में संजय गुप्ता कुछ ऐसा कहते दिखाई दिए जिसके बाद वो मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं।
MLA Sanjay Gupta Statement : चाहे गले में जुतों की माला पहना दो, लेकिन मेरी फसल को किसी और को मत काटने देना
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज लक्सर प्रत्याशी संजय गुप्ता का चुनावी प्रचार—प्रसार करने के लिए जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हुए। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद से वो मीडिया की सुर्खियों में छा गए हैं। दरहसल संजय गुप्ता ने चुनावी सभा मे कहा कि मेरे द्वारा तैयार की गई फसल को किसी और को मत काटने देना चाहे मेरे गले में जूतों की माला डाल दो।
MLA Sanjay Gupta Statement : जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हुए संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यदी मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं कान पकड़कर माफी मांगता हूं। लेकिन मेरे द्वारा तैयार की गई फसल को किसी और को मत काटने देने। यह कहते हुए संजय गुप्ता भावुक भी हो गए और जनसभा को संबोधित करते हुए ही रो पड़े।
ये भी पढ़े : कांग्रेसियों पर पीएम मोदी का निशाना, कहा— बिपिन रावत की मृत्यू का कांग्रेस उठा रही राजनीतिक लाभ