khatima Goli Kand : खटीमा गोली की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पुहंचे जहां उन्होंने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्वांजलि दी और कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उनका ये बलिदान हमेशा याद रहेगा।
आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
खटीमा गोलीकांड की 26वीं बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने शहीदों की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य को बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य भी कर रही है।
khatima Goli Kand : अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास
खटीमा गोलीकांड की बरसी के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक भी विकास पहुंचाने लिए लगातार कार्य कर रही है और संकल्पित भी है। सीएम ने ये भी कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार शिक्षा के साथ ही युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है और साथ ही पलायन को रोकने के लिए भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है जिससे उत्तराखंड जल्द से जल्द पलायन के दंश से आजाद हो सके।
ये भी पढ़ें : Testing Rate in Uttarakhand : उत्तराखंड में आंकड़ों में बढ़ोतरी जांच दर कम, कोरोना के ख़तरे की आंच में हम
खटीमा गोलीकांड में दिखी थी पुलिस की बर्बरता
खटीमा गोलकांड की बरसी हर साल एक सितंबर को मनाई जाती है यही वो काला दिन है जो उत्तराखंड निर्माण के सुखद इतिहास में काले दाग की तरह है। एक सितंबर 1994 का वो काला दिन आज भी हर उत्तराखंड के मन में ताज़ा है जिस दिन राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता ने सभी हदों को पार कर दिया और कई आंदोलनकारियों को अपनी गोली का निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।