Igas festival : आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार से मांग, इगास पर्व पर एक दिन का अवकाश घोषित करे सरकार

Igas festival : उत्तराखंड राज्य में छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार से इगास पर्व पर भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। वही, आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड का व्यापक लोक पर्व है।

Igas festival : पर्व से जुड़ा है प्रदेश का इतिहास

जिससे प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और एकता जुड़ी हुई है। जिसे आज प्रदेश भर में उत्साह से मनाने की जरूरत है। जिसके लिए सरकारी स्तर से पहल करने की जरूरत है। लिहाजा राज्य सरकार इगास के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।

Igas festival : किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला ने की थी छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

दरअसल हाल ही में किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा था कि सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 10 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए । विधायक राजेश शुक्ला की ओर से यह बताया गया है कि उनके अनुरोध पर सीएम धामी ने उन्हें छठ पूजा पर अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया था और हुआ भी ऐसा ही । लिहाज़ा शासन द्वारा छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था ।

ये भी पढ़े : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को आएंगे उत्तराखंड