Harish Rawat In UKD : यूकेडी की कुर्सी पर सवार हो सकते हैं हरीश रावत, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज़

Harish Rawat In UKD : उत्तराखंड ​के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज उत्तराखंड क्रांति दल के बड़े नेताओं से मुलाकात की जिसके बाद से ही कयासों के बाज़ार गर्म हो चले हैं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की हरीश रावत अपने ही पार्टी के नेताओं से नाराज़ होकर यूकेडी में शामिल हो सकते हैं।

Harish Rawat In UKD : हरदा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था ट्वीट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पार्टी की अंतरकलह भी खुलकर सामने आ रही है और आज हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया के जरिए पार्टी संगठन से लेकर हाईकमान तक तक पर खूब नाराजगी जाहिर की और अब इन सबके बीच हरीश रावत की यूकेड़ी नेताओं से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों को और ज्यादा गरमा दिया है।

Harish Rawat In UKD : यूकेडी के र्शीष नेताओं ने हरदा से की मुलाकात

बता दें​ कि आज हरीश रावत के सोशल मीडिया पर साझा किए गए ट्वीट के बाद यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी समेत पार्टी के शीर्ष नेता हरीश रावत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हरीश रावत कांग्रेस से नाराज़ होकर यूकेडी की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।

ये भी पढ़े : यूकेडी ने प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानें किसको मिली कहां की जिम्मेदारी