Haldwani Police Arrested Robber : हल्द्वानी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने भेष बदलकर चोरी व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को चोरी की गई स्कूटी भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों में 19 मुकदमें दर्ज
हल्द्वानी पुलिस ने चोरी का बड़ा खुलासा करते हुए आज चंडीगढ़ निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने भेष बदलकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी का पिछला इतिहास खंगाले के दौरान पता चला की पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों में 19 मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : Parivartan Yatra In Uttarakhand : परिवर्तन की मांग को लेकर दहाड़े कांग्रेसी, खटीमा से किया परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ
Haldwani Police Arrested Robber : चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा आरोपी
हल्द्वानी में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कबीर बताया जो मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने पूछताछ के दौरा ये भी बताया कि उसके द्वारा कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है और लंबे समय से वो इस तरह के कार्यों में लिप्त है। आरोपी ने ये बात भी कबूली की हल्द्वानी शहर में भी उसके द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर फार्म सहित अन्य जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चका है।
आरोपी की निशानदेही पर दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी की घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लंबे समय से पुलिस को चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थी जिसके लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने सफलता हांसिल करते हुए आज कबीर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर दो और आरोपियों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है साथ ही उन्होंने इस मौके पर टीम का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें इनाम देने की घोषणा भी की।