Godiyal taunt on Nadda : उत्तराखंड में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के लगातार हो रहे दौरों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर तंज कसा है। गोदियाल ने सीधे शब्दों में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व अब ये समझ चुका है कि राज्य नेतृत्व भरोसे के लायक नहीं है।
Godiyal taunt on Nadda : जनता की नज़र में महत्वहीन राजय सरकार— गोदियाल
प्रदेश में भाजपा केन्द्रीय नेताओं के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांगेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि केन्द्रीय नेतृत्व को अब राज्य के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा है और भाजपा केन्द्रीय नेता ये मान चुके हैं की राज्य के नेता जनता की नज़र में अब महत्वहीन हो चुके हैं और ऐसी स्थिति में केन्द्र की ये मजबूरी हो गई है की वो बागडोर को अब अपने हाथों में लें।
ये भी पढ़े : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, ये रहेंगे कार्यक्रम
Godiyal taunt on Nadda : नड्डा पर गोदियाल का वार
वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर कटाक्ष करते हुए गोदियाल ने कहा कि हिमाचल में बुरी तरह हारने के बाद नड्डा अपनी उपयोगिता को खो चुके हैं और प्रांतीय स्थल पर उत्तराखंड के लोग अच्छी तरह से समझते है की जो अपने प्रदेश में लोकसभा सीट से हार गए हैं वो उत्तराखंड की जनता को कैसे लुभाएंगे। बता दें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं और आज ही विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होने के बाद वो दिल्ली रवाना हो जाएंगे।