Devasthanam Board May Cancel : देवस्थानम बोर्ड को लेकर लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए राज्य सरकार भी इस फैसले को भंग कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के द्वारा दिए गए संकेत के अनुसार जल्द ही राज्य सरकार देवस्थानम बोर्ड पर बड़ा फैसला ले सकती है।

ये भी पढ़ें : एक बार फिर सुर्खियों में छाए खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, इस बार वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो हुआ वायरल, सुनें ऑडियो
भावनाओं के अनुरूप ही होगा देवस्थानम को लेकर फैसला— मदन
कृषि कानून के फैसले को लेकर केन्द्र के बैकफुट पर आने के बाद अब राज्य सरकार भी देवस्थानम बोर्ड के फैसले का जल्द रद्द करने के मूड में दिखाई दे रही है जिसके साफ तौर पर संकेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दे दिए हैं। मदन कौशिक का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है और ये ऐलान भावनाओं के अनुरूप ही होगा। वहीं मदन कौशिक के इस तरह के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की राज्य सरकार जल्द ही देवस्थानम एक्ट को वापस ले सकती है।
Devasthanam Board May Cancel : तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अगुवाई में हुआ था देवस्थानम बोर्ड का गठन
बता दें की तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अगुवाई में उत्तराखंड के चार धाम सहित 51 मदिरों के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था जिसका लगातार तीर्थ पुरोहितों द्वारा विरोध किया जा रहा है जिसको देखते हुए धामी सरकार जल्द ही इसको भंग करने का निर्णय ले सकती है जिसके संकेत अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दे दिए हैं।