Congress Save Constitution Day : भारत का संविधान आज पूरे 72 साल का हो चुका है । आपको बता दें आज यानी 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है । इस खास अवसर पर उत्तराखंड में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए । आपको बता दें कि संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने आज के दिन को संविधान बचाओ दिवस के रुप में मनाया । जी हां कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की, पूर्व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया ।
Congress Save Constitution Day : हरदा ने लगाए मोदी सरकार पर आरोप
हरीश रावत ने अपने संबोधन में एक ओर जहां बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जमकर सराहना की तो वहीं मोदी सरकार पर संविधान को कमजोर करने का भी आरोप लगाया । वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज लोकतंत्र को सरकार से काफी खतरा है । इसको देखते हुए कांग्रेस ने जनता में जागरूकता फैलाने के लिए संविधान दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है ताकी जनता में जागरूकता फैले और संविधान को बचाया जा सकें ।
ये भी पढ़े : पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा— अब भाजपा के जुमलों में नहीं फसेगी जनता