Cloud Burst In Chamoli : चामोली में बादल फटने से तबाही, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए दिए ये निर्देश

Cloud Burst In Chamoli : चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला है बताया जा रहा है कि सोमवार को तड़के जिले के नारायणबगड़ में बादल फट गया जिसके कारण बीआरओ के मजदूरों के टेंट पर भी मला आ गया हांलकि हादसे में कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हादसे में नहीं हुआ कोई जानमाल का नुकसान

चमोली जिले में एक बार फिर कुदरत कहर बनकर टूटा है। मिली सूचना के अनुसान चमोली जिले के नारायणबगड़ में सुबह बादल फटा है जिससे भारी तबाही देखने को मिली है ​हांलकि गनीमत ये रही की हादसे में किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना सुबह की बताई जा रही है जिसमें बीआरओ के मजदूरों के करीब 15 टेंट पर मलबा आ गया है जिसमें हालंकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है।

Cloud Burst In Chamoli : मौके पर प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य किया शुरू

बादल फटने की सूचना मिलते ही आनन फानन में राहत बचाव के कार्य के लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारी मलबा आने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है जिसको एक बार फिर से सुचारू करने के लिए टीम जुट गई है जिससे आवाजाही को एक बार फिर सुचारू किया जा सके।

ये भी पढ़ें : तीसरी बार उत्तराखंड दौरे पर रहे दिल्ली सीएम केजरीवाल, युवाओं को लुभाने के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम पुष्कर ने सभी की कुशलता की बाबा केदार से की प्रार्थना

चमोली में बादल फटने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट के ​जरिए लिखा की चमोली जिले के पंती गांव में बादल फटने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए गए थे जिसके बाद प्रशसन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है। सीएम पुष्कर ने लिखा की मैं बाबा केदार से सभी की कुशलता की कामना करता हूँ।