Cabinet Meeting 2022 : धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल इन विषयों पर होगी चर्चा

Cabinet Meeting 2022 : देहरादून के परेड ग्राउंड में आज पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य आठ मंत्रियों का शपथ समारोह संपन्न हुआ। आपको बता दें उत्तराखंड के बारवें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की। धामी के साथ उनकी कैबिनेट मैं शामिल हुए 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Cabinet Meeting 2022 : कल होगी कैबिनेट की बैठक

वही शपथ समारोह के बाद धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बताया कि की कल यानी गरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें भाजपा सरकार राज्य के विकास के लिए कुछ जरूरी फैसले ले सकती है।

Cabinet Meeting 2022 : मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार जाएंगे धामी

Cabinet Meeting 2022

आपको बता दें शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बहुत सी अहम बातें कहीं धामी ने कहा कि जनता से जो भी वादे सरकार ने किए हैं वह सारे वादे सरकार निभाएगी। क्योंकि सरकार का लक्ष्य राज्य को देश में नंबर वन राज्य बनाना है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद धामी कुछ लोगों से मिले। खबर यह मिल रही है कि आज धामी मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार भी जाएंगे । हरिद्वार पहुंचकर धामी मां गंगा की आरती में शामिल होंगे और साथ ही संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।

ये भी पढ़े : सीएम पुष्कर समेत 8 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, पीएम मोदी समेत कई गणमान्य बने गवाह