Broken Bridge in Ranipokhari : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी में टूटे हुए पुल से संबंधित जानकारी के लिए देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता की और पुल टटूने से हुए नुकसान की जानकारी भी ली
लगातार बारिश के कारण टूटा पुल
देहरादून में लगातार बारिश का तांडव जारी है जिसकी वजह से शुक्रवार को देहरादून—ऋषिकेश मार्ग पर जाखन नदी में बना पुल अचानक धराशाई हो गया। गनीमत ये रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई हालंकि पुल की चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान जरूर पहुंचा है। वहीं आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी आर. राजेश से हादसे की विस्तृत जानकारी ली साथ ही जिलाधिकारी को निर्देश दिए की देहरादून ऋषिकेश आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी ना हो एवं अनावश्यक जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त रखा जाए।
यातायात व्यवस्था बाधित ना करने के दिए निर्देश
बता दें की रानीपोखरी पर पुल टूटने से देहरादून ऋषिकेश का यातायात नेपाली फॉर्म से होते हुए जाएगा जिसको लेकर नेपाली फार्म से ऋषिकेश के बीच जाम की समस्या बनेगी, इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार सिंह को अपने आवास पर बुलाकर नेपाली फार्म से ऋषिकेश के बीच यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए साथ ही नेपाली फार्म से ऋषिकेश के बीच श्यामपुर रेलवे फाटक और अन्य जगह पर पुलिस को लगातार निगरानी रखने के लिए कहा।
Broken Bridge in Ranipokhari : उप जिलाधिकारी डॉ अपूर्वा से भी दूरभाष के जरिए की बात
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश की उप जिलाधिकारी डॉ अपूर्वा से भी दूरभाष के जरिए बात की और निर्देशित किया कि शहर में किसी प्रकार की जाम की स्थिति पैदा ना हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से ही सुनिश्चित किया जाए साथ ही क्षेत्र में पूरी तरीके से नज़र बनाने के भी विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें : Haridwar is a city and municipal corporation in the Haridwar District of Uttarakhand