Bank Fraud In Uttrakhand : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी की घटनाएं, हिमालयी राज्यों में शीर्ष पर उत्तराखंड

Bank Fraud In Uttrakhand : हिमालयी राज्यों में बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड राज्य हिमालयी राज्य में बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों में पहले स्थान पर है। 3 साल से उत्तराखंड राज्य हिमालय राज्य में बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों को लेकर पहले स्थान पर ही है और इस साल भी 20 से ज्यादा राज्यों से ऊपर मामले उत्तराखंड में सामने आ चुके हैं।

Bank Fraud In Uttrakhand : लगातार बढ़ रह मामले

उत्तराखंड में बैंक धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ताजा आंकड़ों की बात करें उत्तराखंड बैंक धोखाधड़ी के मामलों में हिमालयी राज्यों में से प्रथम स्थान पर है जिसकी तस्दीक पिछले दिनों लोकसभा सत्र के दौरान हुई है ।

Bank Fraud In Uttrakhand : चौकाने वाले है आंकड़े

ई बैंकिंग के प्रचलन के साथ ही बैंक धोखाधड़ी के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है वहीं इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य में भी बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इन आंकड़ों के बूते पर उत्तराखंड राज्य हिमालयी राज्यों में धोखाधड़ी के मामले में पहले स्थान पर इस साल भी बना हुआ है।

Bank Fraud In Uttrakhand  : हिमालयी राज्यों के वर्ष वार धोखाधड़ी मामला है तो 2018 से 2019 तक उत्तराखंड में 128 धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। 2019 से 2020 तक यह मामले बढ़कर 206 हो गए जिसके बाद 2020 से लेकर 2021 तक मामलों में और ज्यादा इजाफा हुआ और यह बढ़कर 251 हालांकि 2021 से लेकर 2022 तक के मामले घटकर 190 जरूर हो गए लेकिन अभी भी उत्तराखंड राज्य बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में हिमालय राज्य में सबसे प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड का वो ऐतहासिक किला जहां हुआ था महादेव और श्री कृष्णा का युद्ध