Independence Day : स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज़ हो गई है। आपको बता दें इस बार स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाइन में मनाया जाएगा जिसको लेकर पुलिस लाइन में साफ सफाई के साथ ही स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
पूरे देश में इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर राजधानी देहरादून में भी तैयारियां तेज़ हो गई है। इस बार कोरोना स्वतंत्रता दिवस सीमित संख्या में लोगों के साथ मनाया जाएगा यही वजह है की इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
Independence Day : 300 वीआईपी लोग ही होंगे शामिल
ज्यादा जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आर राजेश ने बताया की इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद ही सादगी से मनाया जाएगा और जिसमें केवल 300 वीआईपी लोग ही शामिल होंगे। इस दौराना कोरोना प्रटोकॉल्स का भी पूरी तरीके से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रितों को प्रशासन की टीम घर पर ही जाकर सम्मानित करेगी जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही है और साफ सफाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Independence Day (India)
बता दें कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ ही झंडा रोहण भी करेंगे। इस दौरान सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकेंगे जिनकी जांच की जाएगी। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी घर में ही प्रशासन की टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहे। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही है और साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भी इंतजाम पूरे किए जा रहे है।