Uttarakhand Cabinet Baithak : प्रदेश में खेल नीति को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कई और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Uttarakhand Cabinet Baithak : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में 30 से अधिक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें खेल नीति समेत समेत 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई।

Uttarakhand Cabinet Baithak : 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट की लगी मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। इस दौरान बैठक में 30 प्रस्ताव रखे गए जिनमें से कैबिनेट ने 28 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई। शासhttps://youtube.com/कीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने ब्रिफिंग के जरिए बताया की कैबिनेट ने खेल नीति को मंजूरी दे दी है जिसके तहत खिलाड़ियों को अब सभी उचित सुविधाएं मिलेगी।

Uttarakhand Cabinet Baithak : भूमि विनियमि​तीकरण को मिली कैबिनेट की मंजूरी

कैबिनेट ने भोजन माताओं के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी है जिसमें वेतन को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने पीआरडी जवानों के वेतन में 21 सौ रूपय की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा भूमि विनियमि​तीकरण को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

Uttarakhand Cabinet Baithak : मेडिकल छात्रों की फीस को घटाया गया

वहीं पार्किंग की समस्या को देखते हुए कैबिनेट में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मेडिकल छात्रों के लिए 4 लाख से घटाकर 1 लाख 60 हज़ार रुपए मामले में कैबिनेट में निर्णय लिया गया जो इसी वर्ष से लागू किया जाएगा।

कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय———

—— होम स्टे की सब्सिडी को कैबिनेट ने बढ़ाने का लिया निर्णय

—— लीज़ लैंड पर भी होम स्टे खोलने की कैबिनेट ने दी मंजूरी

—— मेगा इंडस्ट्रियल एन्ड इन्वेस्टमेंट नीति की गई लागू

—— बिजली के टॉवरों के तारों के नीचे आने वाली ज़मीन का भी मिलेगा मुआवजा

—— मेगा टेक्सटाइल पार्क नीति भी हुई लागू

—— एयरपोर्ट के बाहर भी मिलेगी विदेशी शराब

—— मेडिकल डिपार्टमेंट में दो वर्ष अनुभव प्रमाण पत्र के प्रावधान को किया खत्म

ये भी पढ़े : एक बार फिर सुर्खियों में छाए खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, इस बार वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो हुआ वायरल, सुनें ऑडियो