Uttarakhand Bulletine 30 March : उत्तराखंड की बड़ी ख़बरें, एक क्लिक में जानें क्या कुछ रहा आज दिनभर में खास

Uttarakhand Bulletine 30 March : उत्तराखंड के लोगों के लिए आज यानी बुधवार को एक अच्छी खबर सामने आई दरअसल उत्तराखंड में वृद्ध पेंशन योजना के तहत लोगों को और लाभ मिलने वाला है जानकारी यह मिल रही है कि अब प्रति महीने मिलने वाली वृद्ध पेंशन 1200 से 1400 प्रतिमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है।

Uttarakhand Bulletine 30 March : वृद्ध पेंशन योजना के तहत मिलने जा रहा ये लाभ 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कहा है कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के तहत काम कर रही है। इसके आगे मुख्यमंत्री ने यह कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई है। उनका शासनादेश भी समय से किया जाए जिसके तहत प्रदेश के वृद्ध जनों के हित में यह निर्णय लिया गया है और अब अप्रैल के महीने से प्रदेश के हजारों परिवार के वृद्ध दांपत्य को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धामी सरकार ने पिछले साल दिसंबर में वृद्ध पेंशन की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. लिहाजा दिसंबर में हुई कैबिनेट बैठक में भी इस फैसले पर मोहर लगाई गई थी। इतना ही नहीं आचार संहिता लगने से पहले इसकी सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर दी गई थी और अब जब मार्च में नई सरकार का गठन हुआ है तो धामी सरकार ने सीधे तौर पर इसे लागू करने का शासनादेश जारी कर दिया है।

Uttarakhand Bulletine 30 March : अमिताभ बच्चन पहुचे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में है आपको बता दें अमिताभ अपनी फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड पहुंचे थे। वहीं फिल्म की शूटिंग के लिए आज बुधवार की सुबह तड़के अमिताभ बच्चन ऋषिकेश के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट पहुंचकर महानायक ने अपनी टीम के साथ एक रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट किया और बाद में वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गए।

Uttarakhand Bulletine 30 March : इन क्षेत्रों में की फिल्म की शूटिंग

अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय की कुछ शॉट्स थाना रोड पर स्थित भुहिया मंदिर में फिल्माए गए हैं। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला,राम झूला, सीता घाट, रानी पोखरी, जानकी सेतु और जौली ग्रांट एयरपोर्ट सहित कई स्थानों पर हो गई है। हालांकि अमिताभ की झलक पाने के लिए शूटिंग के दौरान लोगो की भीड़ भी इकट्ठा हुई लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और अपने प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी ।

Uttarakhand Bulletine 30 March : विधानसभा सत्र में हंगामा

आज प्रदेश की 5 विधानसभा के पहले सत्र का दूसरा दिन बेहद हंगामेदार रहा। आलम यह रहा कि विपक्ष की तीखे तेवरों के चलते सदन स्थगित करना पड़ा। बता दें कि सरकार अपनी पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी लेकिन विपक्ष ने सदन में महंगाई बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को उठाकर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की।इतना ही नहीं विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के कई विधायकों ने सदन की गैलरी के बाहर बनी सीढ़ियों पर अपना जोरदार प्रदर्शन किया और विरोध जताते हुए धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेस के तमाम विधायक धरने पर बैठे हुए नजर आए और सत्ता पक्ष के खिलाफ हाथों में बोर्ड लेकर सरकार का विरोध जताया। बता दे हरीश रावत की बेटी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में पुलिस द्वारा कांग्रेस समर्थकों का उत्पीड़न किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई हरिद्वार जनपद में नहीं की जा रही है।

Uttarakhand Bulletine 30 March : महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा 

बता दें विपक्ष ने राज्य सरकार को एक नहीं बल्कि कई मुद्दे पर घेरा। प्रीतम सिंह ने यह कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने यह आम जनता से बात कही थी कि अगर डबल इंजन की सरकार बनती है तो महंगाई पर रोक लगेगी लेकिन हमने जो पिछले 7 दिनों में देखा है उस में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रीतम सिंह के साथ ही कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य भी एक्शन मोड में नजर आए उन्होंने कहा कि किसान को सब्सिडी का समय से भुगतान नहीं होता है तो उनका ब्याज माफ़ होना चाहिए। विपक्ष के इस हंगामे के कारण सदन स्थगित कर दिया गया ।

Uttarakhand Bulletine 30 March : विधानसभा सत्र के दौरान भावुक हुए गणेश जोशी 

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का आज दूसरा दिन था आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में दिवंगत राजनेता पूर्व विधायक हरबंस कपूर को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। सदन में मौजूद सभी विधायकों और राजनेताओं ने हरबंस कपूर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी । बता दें कि इस दौरान हरबंस कपूर के करीबी गणेश जोशी ने भी कपूर को याद किया और वह भावुक हो गए। विधानसभा सत्र के दौरान हरबंस कपूर की याद में गणेश जोशी बेहद भावुक नजर आए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हिरदेश को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई। आपको बता दें ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस सदन में बैगैर नेता प्रतिपक्ष के उतरी। दरअसल कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक में अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है जिसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस सदन में बगैर नेता प्रतिपक्ष के ही पहुंची थी सदन में कांग्रेस के कई नेता नजर आए लेकिन नेता प्रतिपक्ष की कमी सबको खली।

Uttarakhand Bulletine 30 March : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रियों का बटवारा

शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर दिया है। जिसमें से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ 21 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

Uttarakhand Bulletine 30 March : सीएम पुष्कर ने अपने पास रखे ये महत्वपूर्ण विभाग

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के बंटवारे को लेकर लग रहे कयासों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है जिसमें मंत्रियों की वरिष्ठता के आधार पर विभागों का बंटवारा किया है, जिसमें कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को सबसे ज्यादा 8 विभाग दिए गए हैं।उत्तराखंड मंत्रिमंडल में विभागों की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं जिनमें महत्वपूर्ण विभाग गृह विभाग है जबकि इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास आबकारी, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, नागरिक उद्यान, क्रमिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, राज्य संपत्ति राजस्व, के साथ ही कई और महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने पत्नी गीता के साथ किया रोमेंटिक डांस, देखें वीडियो