देहरादून पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, रविवार को हरिद्वार में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Uttarakhand Bulletine 26 March : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी देहरादून पहुंचे जहां राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देहरादून के लिए रवाना हो गए!

बता दें की हरिद्वार में सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल होंगे जिसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Uttarakhand Bulletine 26 March : प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूडी, विधिवत रूप से कार्य किया ग्रहण
कोटद्वार से विधायक निर्वाचित हुई ऋतु खंडूरी को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है।जिसके बाद उन्होंने आज विधिवत रूप से अपना कार्य ग्रहण किया। बता दें कि ऋतु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था!

ऐसे में केवल एक ही नामांकन भरने के बाद उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने सदन के अध्यक्ष के तौर ऋतु खंडूडी के निर्वाचन की घोषणा की। बता दें की ऋतु खंडूडी पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूडी की बेटी हैं जो प्रदेश की छठी विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं और प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी महिला विधानसभा अध्यक्ष को निर्वोध निर्वाचित किया गया है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड विधान सभा की पहली महिला स्पीकर बनी ऋतू खंडूरी , रचा इतिहास
सांसद साक्षी महाराज ने सीएम पुष्कर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद साक्षी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर को प्रदेश का मुखिया न्युक्त होने पर शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
Uttarakhand Bulletine 26 March :

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
Uttarakhand Bulletine 26 March : हरदा ने सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री बनने को लेकर दी बधाई
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए आज उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान हरदा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी|

Uttarakhand Bulletine 26 March :
वहीं शिष्टाचार भेंट की कुछ तस्वीरें हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बता दें की इस बार हरीश रावत लालकुंआ सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन जीत नहीं सके।
Uttarakhand Bulletine 26 March : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिली संसदीय कार्य व विदायी कार्यों की जिम्मेदारी
उत्तराखंड में 29 तारीख से आहुत हो रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को विदायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी है।

जिसके बाद अब विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर विदायी कार्यों को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ही देखेंगे। बता दें की प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से अभी तक मंत्रियों के विभाग नहीं बांटे गए हैं लेकिन विधानसभा सत्र को देखते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को पहले ही विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दे दी गई है।
Uttarakhand Bulletine 26 March : स्थानीय जनता ने अरविंद पांडे को मंत्री बनाने की उठाई मांग
उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है और सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट के 8 मंत्री शपथ ले चुके हैं ऐसे में इस बार जहां कई नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई है तो वही कुछ मंत्रियों को जीतने के बावजूद भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है इसी क्रम में अरविंद पांडे को कैबिनेट में जगह ना मिलने से नाराज जनता ने सरकार से अरविंद पांडे को कैबिनेट में जगह देने की मांग की है!
Uttarakhand Bulletine 26 March :

इस दौरान स्थानीय जनता ने हाईकमान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकमान ने जो हारा उसे तो प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन जो गदरपुर से लगातार जीत रहे हैं उन्हें कैबिनेट में जगह तक नहीं दी गई। वहीं इस दौरान गुस्साए लोगों को शांत कराने के लिए अरविंद पांडे ने सभी से मिलकर उन्हें समझाया कि मंत्री बनना कोई बड़ी बात नहीं है उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनी है यह बड़ी बात है यह नहीं अरविंद पांडे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार चौमुखी विकास करेगी और उत्तराखंड लगातार विकास की राह पर अग्रसर रहेगा।
Uttarakhand Bulletine 26 March : रूद्रपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 लोग गिरफ्तार
रुद्रपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ रुद्रपुर अभय कुमार ने बताया की अनिल कुमार व मुकेश कुमार के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था!
Uttarakhand Bulletine 26 March :

तहरीर मिलने के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।
बुजुर्ग को बच्चियों से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। दरअसल सूत मिल क्षेत्र में पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा उनकी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
Uttarakhand Bulletine 26 March :

जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में जसपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनके बसकोटि ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।