Uttarakhand Bulletine 25 March : उत्तराखंड की बड़ी ख़बरें, एक क्लिक में जानें क्या कुछ रहा आज दिनभर में खास

सीएम पुष्कर ने पत्नी गीता संग किया रोमेंटिक डांस

Uttarakhand Bulletine 25 March : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है जिसके बाद अब सीएम पुष्कर सिंह धामी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस वीडियो में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी नज़र आ रही है। इस वीडियो में दोनों एक साथ रोमेंटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Uttarakhand Bulletine 25 March

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आपने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुुए जरूर देखा होगा लेकिन क्या कभी सीएम धामी को डांस करते देखा है वो भी बिल्कुल रोमेंटिक अंदाज़ में। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर सीएम धामी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में सीएम धामी के अलावा उनकी पत्नी गीता धामी भी दिखाई दे रहीं है। इस वीडियो में दोनों रोमेंटिक अंदाज़ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बाहों में बाहे डाले सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के सॉंग ‘तेरे संग यारा खुशरंग बहारा’ सॉंग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साल्सा डांस करते हुए दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में जहां उनकी पत्नी डांस के दौरान काफी खुश नज़र आ रही हैं तो वहीं सीएम धामी काफी शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

पेयजल आपूर्ति और सीवर समस्याओं को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक

मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजधानी देहरादून विधानसभा में एक अहम बैठक की आपको बता दें कि गणेश जोशी द्वारा की गई है बैठक मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी पेयजल आपूर्ति और सीवर समस्याओं का निराकरण करने से संबंधित यह बैठक ली। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए!

Uttarakhand Bulletine 25 March :

Uttarakhand Bulletine 25 March

इसके साथ ही बैठक में गर्मियों में होने वाली पेयजल की कमी को दूर करने पर चर्चा भी की गई जानकारी के अनुसार बैठक समापन के बाद मंत्री गणेश जोशी ने यह जानकारी दी कि पेयजल की समस्या से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं इसके साथ ही सीवर से जुड़ी समस्याओं को भी जल्द से जल्द दूर करने के लिए भी कहा गया है आपको बता दें कि गणेश जोशी ने एक वीडियो जारी कर इस बैठक से संबंधित सभी बातों की जानकारी दी है

Uttarakhand Bulletine 25 March : हरिद्वार में क्लास के दौरान शिक्षकों के फोन चलाने पर पाबंदी, जिलाधिकारी ने आदेश किए जारी

हरिद्वार में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक क्लास में पढ़ाने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। टीचिंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Bulletine 25 March

स्कूलों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने ये आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण और अभिभावकों के द्वारा क्लास में पढ़ाने के दौरान शिक्षकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की शिकायत सामने आ रही थी। डीएम ने कहा कि आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Bulletine 25 March : उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, दीदार के लिए पहुंचे प्रशंसक

उत्तराखंड की हसीन वादियों के दीदार के लिए आज बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले अमिताभ बच्चन जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां बिग बी को देखने के लिए उनके प्रशंसक पहले से ही जमावड़ा लगाए हुए थे।

Uttarakhand Bulletine 25 March

जॉलीग्रांट से अमिताभ बच्चन सीधे नरेंद्रनगर आनंदा होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन यहां किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे और कुछ दिन उत्तराखंड के नरेन्द्रननगर में ही ठहरेंगे और जिस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नरेन्द्र नगर आए हैं उस फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू हो सकती है।

Uttarakhand Bulletine 25 March : सूटकेस में मिली यूवती की लाश, प्रेमी पर हत्या के आरोप की आशंका

आज दोपहर को उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया । आपको बता दे यहां एक शख्स सूटकेस में अपनी प्रेमिका का शव रखकर ले जा रहा था। जानकारी यह मिली की हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर का रहने वाला गुलशेर गुरुवार की शाम ज्वालापुर की ही रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ कलियर के एक होटल में आया था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि होटल में ठहरने के कुछ देर बाद वह शख्स एक बड़ा सा सूटकेस लेकर बाहर की ओर जाने लगा ।

Uttarakhand Bulletine 25 March :

Uttarakhand Bulletine 25 March

Uttarakhand Bulletine 25 March : तभी होटल कर्मियों और स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ। उसके बाद लोगों ने उसे घेर लिया और किसी तरीके से उसका सूटकेस खुलवा लिया। सूटकेस खोला गया तो देखा कि उसमें लड़की का शव था । लोग शव देखकर चीखने चिल्लाने लगे और जोर-जोर से उसे पूछने लगे कि यह शव किसका है । इस बात पर युवक ने थोड़ी बहुत सच्चाई बताई और यह कहा कि यह शव मेरी प्रेमिका का है और इसे मैंने नहीं मारा है ।

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने पत्नी गीता के साथ किया रोमेंटिक डांस, देखें वीडियो

वही युवक यह बात सुनकर स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने पुलिस के आगे खुलासा करते हुए बताया कि यह मेरी प्रेमिका है और हम 8 सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन घर वाले हमारी शादी के लिए नहीं मान रहे थे इसलिए हमने आत्महत्या करने की सोची और हम दोनों यहां होटल में आकर ठहरे भी थे। युवक ने आगे बताया कि हमारा इरादा जहर खाने का था लेकिन मेरी प्रेमिका ने पहले जहर खा लिया और वह है मर गई । युवक ने बताया कि मैं सूटकेस में उसका शव रखकर होटल से बाहर इसलिए निकला था क्योंकि मुझे उसका शव नहर में फेंकना था और उसके बाद में खुद भी आत्महत्या करने वाला था आपको बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की बात सुनकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।