सरकार गठन के बाद धामी कैबिनेट की हुई पहली बैठक, जानें क्या कुछ रहा खास
Uttarakhand Bulletine 24 March : उत्तराखंड राज्य में धामी सरकार का गठन होने के बाद आज कैबिनेट बैठक हुई। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद थे ।बताते चलें कि इस बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियावर्तन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाने के साथ बहुत से अहम विषय पर वार्ता की गई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद इस बैठक से जुड़ी अहम जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से साझा की। पुष्कर सिंह धामी ने यह कहा कि उत्तराखंड भारत का एक जीवंत राज्य है जिसकी संस्कृति और विरासत सदियों से भारत सभ्यता के मूल में समाहित रही है धामी ने आगे कहा कि भारत के कोने-कोने से लोग बड़ी आस्था और भक्ति के साथ उत्तराखंड आते हैं और इसलिए राज्य की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत की रक्षा अहम है। साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि उत्तराखंड देश के लिए सामाजिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है।

दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के लिए इस राज्य का भूगोल एक और राजनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी उत्तराखंड की भूमिका अहम है। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक समान अधिकारों को बल मिलेगा इसे राज्य में जेंडर जस्टिस को भी बढ़ावा मिलेगा और सांस्कृतिक आध्यात्मिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी । पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह कहा कि उत्तराखंड का यूनिफॉर्म सिविल कोड दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा!
Uttarakhand Bulletine 24 March :

Uttarakhand Bulletine 24 March : शपथ ग्रहण समारोह में चोरी हुआ मंत्री का आईफोन 13 फोन
बीते बुधवार को उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह हुआ था आपको बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन किया गया था लेकिन इस शपथ समारोह से एक बड़ी खबर यह सामने आई कि समारोह में एक मंत्री का फोन गायब हो गया। जानकारी यह मिली की मंत्री सौरभ बहुगुणा का शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आईफोन 13 गायब हो गया और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। सौरभ बहुगुणा अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा कि आज देहरादून परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेरा आईफोन 13 कहीं गिर गया ऐसे में अगर आप किसी को मेरा मोबाइल मिलता है तो आप कृपया करके फेसबुक पेज पर संपर्क करें अगर मेरे कांटेक्ट नंबर में किसी के पास कोई भी कॉल आता है तो कृपया सावधानी बरतें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ बहुगुणा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सबसे छोटे बेटे हैं और वह बीते गुरुवार को धामी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रीपद की शपथ ग्रहण करने पहुंचे थे और इसी दौरान उनका फोन गायब हो गया।

Uttarakhand Bulletine 24 March : किशोर उपाध्याय को हरदा ने बताया अपना हनुमान
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने के दर्द को अब हरदा ने खुलकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें हरीश रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को किशोर उपाध्याय से जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरहसल हाल ही किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था की हरीश रावत के बड़े नेता के रूप में उभरने के पीछे सिर्फ एक ही इंसान है और वो किशोर उपाध्याय हैं जिसपर अब हरीश रावत ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हरदा ने किशोर उपाध्याय को अपना हनुमान बताते हुए कहा कि इस बार लंका विजय के समय हमारे हनुमान रावण कक्ष में बैठे हुए थे। यही नहीं हरदा ने ये भी कहा कि निश्चित तौर पर मेरे आगे बढ़ने में जिन लोगों का हाथ है उसमें किशोर उपाध्याय का भी हाथ है। हरदा ने ये भी कहा कि किशोर उपाध्याय हनुमान हैं और संजीवनी लाना उनका स्वभाव है। वो आगे बढ़ें मंत्री से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।
Uttarakhand Bulletine 24 March : धरने पर बैठी नव निर्वाचित विधायक अनुपमा रावत, ये है वजह
हरिद्वार ग्रामीण से नव निर्वाचित विधायक व पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा आज श्यामपुर थाने में गाजीवाला गांव के छात्र को हिरासत में लेने को लेकर धरने पर बैठ गई। इस दौरान अनुपमा ने श्यामपुर थाना पुलिस पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि श्यामपुर थाना प्रभारी को तत्कालीन हटाया जाए। वहीं इस दौरान हरिद्वार सीओ सिटी ने अनुपमा को मनाने की काफी कोशिश की जिसके बाद काफी देर बाद अनुपमा ने अपना धरना समाप्त किया। बता दें कि आज सुबह श्यामपुर थाना पुलिस ने गाजीवाला गांव के छात्र को हिरासत में ले लिया था।
Uttarakhand Bulletine 24 March : 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
लक्सर के केशवनगर निवासी 36 वर्षीय नीलांचल नामक युवक ने अपने ही घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में गले मे फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान नीलांचल की पत्नी सरिता जो निजी स्कूल में टीचर हैं वह स्कूल में थी और नीलांचल की माँ रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती दूसरे बेटे की पत्नी का इलाज कराने गई थी घर पर कोई नही था। इसी बीच नीलांचल ने मौका पाकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब निलांचल की मॉं द्वारा कई बार फोन करने के बाद भी निलांचल ने फोन रिसीव नहीं किया जिसके बाद मृतक की मॉं ने पड़ोस के एक व्यक्ति को फोन करके नीलांचल से बात कराने को कहा वहीं जब पड़ोसी ने उनके घर मे जाकर देखा तो नीलांचल फाँसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : धामी के शपथ समारोह में गायब हुआ मंत्री का फोन, और फिर
Uttarakhand Bulletine 24 March : जसपुर में मुर्गी फार्म के अंदर मिला गोली लगा युवक का शव, मचा हड़कंप
जसपुर के हजीरो गांव के निकट एक फार्म पर कुटिया के अंदर एक युवक का गोली लगा शव मिला जिसकी सूचना फार्म पर काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की 24 वर्षीय मृतक पवन उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील के गंज गांव का रहने वाला था जो पिछले कई सालों से काशीपुर निवासी यशवंत सिंह चौहान के हजीरो फार्म पर काम करता था। वहीं पवन की मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने फार्म मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।