Uttarakhand Breaking : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राजधानी देहरादून में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

Uttarakhand Breaking : 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले राजधानी देहरादून में 20 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसको लेकर देहरादून में रूट डायवर्ट और पार्किंग का नया प्लान बनाया गया है. ताकि आम आदमी को इस दौरान कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे शोभा यात्रा शुरू होगी. शोभा यात्रा का रूट खेल मैदान परेड ग्राउंड से कनक चौक होते हुए ओरियंट चौक होकर घंटाघर से पल्टन बाजार होकर डिस्पेन्सरी रोड से दर्शनलाल चौक होते हुए रेन्जर्स ग्राउंड रहेगा.

पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुआ साधु संतों का पहला जत्था, बोले- रामकाज के लिए जा रहे अयोध्यापार्किंग की व्यवस्था: पार्किंग स्थल रेन्जर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, पवेलियन ग्राउंड, लार्ड वैंकटेश वेडिंग पॉइन्ट, द दून स्कूल के सामने मॉल रोड पर खाली मैदान (भारी वाहनों, बसों के लिए पार्किंग) और बन्नू स्कूल रेसकोर्स (भारी वाहनों, बसों के लिए पार्किंग) ड्रॉपिंग प्वाइंट, घंटाघर (सभी चकराता रोड से आने वाली बसें), सर्वे चौक (राजपुर, रायपुर और हरिद्वार रोड से आने वाली बसें), बुद्धा चौक (सहारनपुर रोड से आने वाली बसें), डायवर्ट प्वाइंट आईएसबीटी, कांवली रोड की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस किये जाएंगे. धर्मपुर की ओर से आने वाले सभी विक्रम वाहन सीएमआई से वापस किये जाएंगे.