Uttarakhand Breaking : हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें क्या रहेगा कार्यक्रम

Uttarakhand Breaking : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे। :स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।