Uttarakhand Breaking : 23 साल का हुआ उत्तराखंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Uttarakhand Breaking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के 23वें स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी को लिखे बधाई संदेश में कहा कि- भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है. प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस प्रदेश के मेरे सभी परिवारजन अत्यंत परिश्रमी होने के साथ-साथ बेहद पराक्रमी भी हैं. आज राज्य के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी शुभकामनाओं हेतु समस्त देवभूमिवासियों की ओर से हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी ! आपके यशस्वी नेतृत्व में हम राज्य आंदोलनकारियों एवं सवा करोड़ प्रदेशवासियों के स्वप्नों को साकार करते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु…

पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मिले बधाई संदेश पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने धन्यवाद अदा किया है. धामी ने लिखा- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी शुभकामनाओं हेतु समस्त देवभूमिवासियों की ओर से हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी ! आपके यशस्वी नेतृत्व में हम राज्य आंदोलनकारियों एवं सवा करोड़ प्रदेशवासियों के स्वप्नों को साकार करते हुए उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु सतत क्रियाशील हैं.