Uttarakhand Breaking : दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर ड्यूटी देने वाले रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर दी।
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पांच नवंबर से 15 नवंबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन ड्यूटी करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल मैदानी मार्ग पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2750 किमी चलाने, मैदानी और पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2200 किमी, केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस अवधि में कार्यशालाओं में जो कर्मचारी 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें 1000 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी