Uttarakhand Breaking : मीट की दुकान पर ‘तिरंगे’ का अपमान, आरोपी शख्स गिरफ्तार

Uttarakhand Breaking : 15 अगस्त को देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था , इस के अवसर पर देश के हर घर में तिरंगा नजर आया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के बाद देश के कई हिस्सों में तिरंगे के अपमान की दिल दुखाने वाली तस्वीरें भी देखने को मिलीं।

मामला हरिद्वार जिले का है जहां तिरंगे का अपमान करने को लेकर हरिद्वार पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हरिद्वार जिले में एक मीट की दुकान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से किसी वस्तु के ढके होने का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जताने लगे तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिले में एक मीट की दुकान पर तिरंगे से कोई वस्तु ढके जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।