Uttarakhand Breaking : देहरादून जिलाधिकारी का जनसुनवाई कार्यक्रम, विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand Breaking : जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल कनैक्शन, आय प्रमाण पत्र आर्थिक सहायता दिलाने, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, एनएचआई से मुआवजा दिलाने, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें ।