Urmila Support Shahrukh Khan : Shahrukh Khan के समर्थन में उतरी उर्मिला , बोली हम इतना गिर चुके हैं कि हमें प्रार्थना भी थूकना लग रहा है।

Urmila Support Shahrukh Khan : लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सहित राजनीति का हर बड़ा नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इसी कड़ी में शाहरुख खान भी स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जहां शाहरुख खान की दुआ मांगने का वीडियो चर्चा में आ गया था। वायरल वीडियो में शाहरुख खान लता दीदी के लिए दोनों हाथ फैलाए दुआ मांग रहे थे और मास्क हटाकर फूंकते हुए भी नजर आए थे।

Urmila Support Shahrukh Khan : वायरल हो रहा शाहरुख का वीडिओ

उनके फूंक मारने के तरीके को सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें कहकर ट्रोल किया और शाहरुख को काफी बुरा भला भी कहा। कई लोगों ने तो शाहरुख के लिए यह तक कह डाला कि वह पार्थिव शरीर पर थूक रहे हैं। हालांकि शाहरुख को ट्रोल करने वालों को शाहरुख के फैंस ने उन्हीं की भाषा में जवाब भी दिया।

Urmila Support Shahrukh Khan : शाहरुख के समर्थन में उतरी उर्मिला मातोंडकर

शाहरुख खान के वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई थी और कोई उनके समर्थन में बोल रहा था तो कोई उनके खिलाफ। उनके समर्थन में बोलने वालों में अब उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हो गई हैं। उर्मिला मातोंडकर ने शाहरुख का पक्ष लेते हुए एक ट्वीट भी किया है। उर्मिला ने ट्वीट करते हुए ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए कहा कि समाज के तौर पर हम इतना गिर चुके हैं कि हमें प्रार्थना भी थूकना लग रहा है। आप उस एक्टर के बारे में यह सब कह रहे हैं जिसने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। राजनीति अब इस निचले स्तर पर पहुंच चुकी है और यह बेहद दुखद है।

Urmila Support Shahrukh Khan : उर्मिला बोली थूकना नहीं दुआओं को फूकना कहते हैं

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर भी एक फोटो के साथ ट्वीट किया एक्ट्रेस ने लिखा कि थूकना नहीं दुआओं को फूकना कहते हैं। इस संस्कृति को भारत कहते हैं। प्रधानमंत्री जी की फोटो तो लगा रखी है उनसे कुछ सीखा होता भारत मां की अनमोल बेटी का गाना सुने ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान। आज का दिन तो छोड़ देते अपनी बात कहने के बाद उर्मिला मातोंडकर ने हाथ जोड़कर एक इमोजी भी लगाया।

ये भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी की सलामती ले लिए दी गयी 101 बकरों की कुर्बानी