UP ELECTION RESULT : हार के बाद बोले ​यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव, कहा— जनता के फैसले को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं

UP ELECTION RESULT : आज यानी 10 मार्च को 5 राज्यों के मतगणना का दौर संपन्न हुआ और राजनीतिक दलों ने हार और जीत दोनों का सामना किया। जिसके तहत भाजपा चार राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड,मणिपुर और गोवा में जीती तो वही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जीत हासिल की। इसी कड़ी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया ।

UP ELECTION RESULT : केशव प्रसाद मौर्य हारे

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में भारी मतों से सीएम योगी की भाजपा सरकार ने जीत हासिल की लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा ।जी हां उन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने मात दी है ।आपको बता दें पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बहन है ।

UP ELECTION RESULT

UP ELECTION RESULT : अपनी हार के बाद क्या बोले मौर्य

वहीं अपनी हार को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने यह कहा है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए मैं बहुत आभारी हूं केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया है उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रचते हुए पूरे 1 लाख वोटों के साथ जीत हासिल की है और इस जीत को लेकर भाजपा कार्यालय में भगवा रंग में डूब कर जश्न भी मनाया और होली भी खेली। वहीं कुछ कार्यकर्ता बुलडोजर के साथ भी योगी आदित्यनाथ और भाजपा की जीत का जश्न मनाते नजर आए।

ये भी पढ़ें : बिल्ली से प्यार में पागल इंसान ने किया कुछ ऐसा, आप भी देख रह जाएंगे दंग