Corona Returns : हर किसी को ऐसा लग रहा है की अब कोरोना महामारी से इंसान निजात पा चुका लेकिन ये सच नहीं है। आपको बता दें की ये महामारी एक बार फिर दस्तक दे रही है जी हां आंकड़ों की बात करें तो 7 मार्च को पूरी दुनिया में कोरोना वायरस 12,15,764 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1 दिन में 4888 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें, कि कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में दक्षिण कोरिया, वियतनाम जर्मनी, रूस, ब्रिटेन और नीदरलैंड जैसे देश शामिल है।
Corona Returns : कुछ ऐसी है स्थिति —
बता दें कि बीते 1 दिन में दक्षिण कोरिया में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,10000 हजार मामले सामने आए हैं जबकि 139 लोगों की मौत दर्ज हुई है। वही वियतनाम में 1,47,358 मामले सामने आए हैं और 78 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी की बात करें तो यहां 1 ,22 ,895 कोरोना के मामले सामने आए है और रूस में 73,162 नीदरलैंड में 64,441 कोरोना के मरीज मिले है। इसके अलावा जापान में 55 हजार, अमेरिका में 25000 और ब्राजील में 20456 केस सामने आए हैं।
Corona Returns : भारत में अभी राहत
वही बात अगर भारत की जाए तो यहां अभी आंकड़े राहत दे रहे है , भारत में बीते 24 घंटे में 3,993 कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 108 लोगों की जान गई है वहीं भारत में एक्टिव केस की संख्या 49,948 हो गई है जबकि बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 8055 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि भारत में भले ही अभी आंकड़ा कम है लेकिन दुनिया भर से सामने आ रहे यह आंकड़े एक चिंता का विषय है ।
ये भी पढ़े : क्या आपने पढ़े है दुनिया के रोचक तथ्य !